फिल्म “सुल्तान” का ये गाना तो आपने सुना ही होगा- बेबी को बेस पसंद है, पर क्या आपने कभी सोचा कि लड़कियों को सच में क्या पसंद है यानी कि कैसे लड़के? चलिए, मैं आपको बताती हूँ कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं? यानी लड़कियां ये गुण ढूंढती हैं लड़कों में…
पर्सनालिटी
लड़कियां पर्सनालिटी पर सब से ज़्यादा ध्यान देती हैं. वो जिसके साथ रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहती हैं वहां देखती हैं कि लड़का कितना इंटलीजेंट है. क्योंकि जो इंटेलीजेंट होते हैं, वे प्रोफेशनल और पर्सनल ज़िंदगी दोनों को अच्छी तरह से संभाल लेते हैं.
स्वभाव
स्वभाव पर भी गौर करती हैं लड़कियां. जो केयरिंग हो, पर गुस्सैल न हो. इज्जत करने वाले और डाउन टू अर्थ लड़कों की ओर खिंची चली आती है लड़कियां.
भरोसा
आज के समय में भरोसा बड़ी चीज है. लड़कियों को भी यही चाहिए. वे भरोसा करने लायक लड़कों को “दिया” लेकर ढूंढती हैं. और हाँ, उन्हें ऐसे लड़के तो कतई पसंद नहीं हैं जो सेक्स के भूखे हों.
निगाहें
किसी की निगाहें उसके दिल का हाल बता देती हैं, बस पहचानने वाला चाहिए. लड़कियां इस मामले में तेज होती हैं. कोई लड़का, लड़की को किस निगाह से देख रहा है, उन्हें यह समझते देर नहीं लगती. कहने का मतलब यह है कि लड़कियों को नीची निगाह वाले लड़के पसंद हैं.
पैसा और रूतबा:
लडकियां पैसा और रूतबा भी देखती हैं और ऐसे लड़कों से जल्दी इंप्रेस होती हैं जो दिल खोलकर उनके ऊपर पैसा खर्च करे.
Photo by Gustavo Fring from Pexels