लड़के अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लड़के अपने पार्टनर को कहानियां सुनाते है, जिससे वो उनका दिल जीत लेते हैं। लड़कियां को कहानी सुनाने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं। एक शोध में बात सामने आई है कि जो लड़के लड़कियों को कहानियां सुनाते हैं। औरते उन्हें अपना लाइफ पार्टनर चुन लेती हैं।

शोध में पाया गया है कि कहानी सुनाने वाले पुरुषों को महिलाएं दिलचस्प और मुखर मानती हैं। उन्हें ऐसे पुरुष ज्यादा आकर्षक और हैंडसम लगते हैं। शोधकर्ताओं का कहना हैं कि महिलाएं अच्छी कहानियां सुनाने वाले पुरुषों को अधिक योग्य समझती हैं और उन्हें फ्यूचर पार्टनर के रूप में देखती हैं। ऐसे पुरुष किसी से जुड़ना और इमोशंस का ठीक से इजहार करना जानते हैं, इसी वजह से महिलाएं इनकी दीवानी होती हैं।

पुरुष कहानी के जरिए यह जाहिर करते हैं कि वो सामने वाले के बारे में क्या सोचते और महसूस करते हैं। कई डेटिंग वेबसाइट्स में महिलाओं ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है कि उन्हें हंसाने और कहानी सुनाने वाले पुरुष बहुत पसंद होते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *